लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को ‍वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं अधिकारियों ने शनिवार से स्थिति में सुधार का पूर्वानुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक 22 दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2015 में वायु गुणवत्ता के आंकड़े रखना शुरू किए थे जिसके बाद से नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा 11 दिन हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 415 रहा। यह बृहस्पतिवार को 423, बुधवार को 407 और मंगलवार को 402 था।

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 414 और गुरुग्राम में 344 रहा जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा में 397 तथा गाजियाबाद में 386 और ग्रेटर नोएडा में 368 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी सफर के अनुसार, हवा की कम गति और उच्च आर्द्रता ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में रखा हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत से 97 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदूषक तत्व जमा हो गए हैं और हवा में अधिक नमी की वजह से प्रदूषक भारी हो गए हैं इसलिए इनका छितरना मुश्किल हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 26 से 29 दिसंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है।

इस बीच, दिल्ली का न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल