लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, अगले दो दिनों में सुधार की संभावना

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:09 IST

रविवार को वायु गुणवत्ता सुधरकर “खराब” की श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण उपकरणों द्वारा हरियाणा और पंजाब में 141 जगह पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हो पायीं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में वायु गुणवत्ता में शुक्रवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिनों में हवा की गति बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में शुक्रवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिनों में हवा की गति बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 48 घंटों में प्रदूषण स्तर “बहुत खराब” से सुधरकर “खराब” की श्रेणी में पहुंच सकता है लेकिन 25 नवंबर के बाद स्थिति फिर से बिगड़ने की आशंका है। दिल्ली में दोपहर दो बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया।

रोहिणी एक्यूआई 416 के साथ सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा जबकि बवाना में एक्यूआई 411 और आनंद विहार में 410 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुंडक (401), नरेला (401) और विवेक विहार (402) में वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में पायी गयी। पड़ोसी जिले गाजियाबाद (400), ग्रेटर नोएडा (390) और नोएडा (384) में एक्यूआई “गंभीर” श्रेणी में रहा। वायु गुणवत्ता के लिहाज से 201 से लेकर 300 के बीच एक्यूआई को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

एक निजी मौसम विशेषज्ञ स्काईमेट वेदर ने बताया कि 23 नवंबर से मध्यम गति वाली हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदूषण थोड़ा कम हो सकता है। हालांकि, यह राहत अल्पकालिक होगी क्योंकि 25 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ हवा की गति को कम कर देगा। उन्होंने कहा कि 25 और 26 नवंबर को अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश होने पर हवा में से प्रदूषक कण साफ हो जाएंगे। ऐसा नहीं होने पर 28 नवंबर के बाद ही दीर्घकालिक राहत की उम्मीद की जा सकती है।

सरकारी वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर ने बताया कि शनिवार को वायु गुणवत्ता सुधरकर “बहुत खराब” श्रेणी के निचले स्तर तक पहुंच सकती है। रविवार को वायु गुणवत्ता सुधरकर “खराब” की श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण उपकरणों द्वारा हरियाणा और पंजाब में 141 जगह पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हो पायीं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह