लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 5, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्यूआई 305 दर्ज किया गया।

फरीदाबाद में एक्यूआई 296, गाजियाबाद में 288, गुरुग्राम में 174 और नोएडा में एक्यूआई 273 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 "संतोषजनक", 101 से 200 "मध्यम", 201 से 300 "खराब", 301 से 400 "बहुत खराब" और 401 से 500 तक के एक्यूआई को "गंभीर" माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को मौसम के सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रविवार शाम या रात तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग