लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 21, 2021 11:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली,21नवंबर दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में रही। दिन में तेज सतही हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 रहा, वहीं शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 374 रहा।

फरीदाबाद में एक्यूआई (347),गाजियाबाद में (344), ग्रेटर नोएडा में (322), गुड़गांव में (345) और नोएडा में एक्यूआई (356) रहा जो,‘‘बेहद खराब’’ की श्रेणी में आता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानीकर्ता ‘सफर’ के अनुसार 21 नवंबर से 23 नवंबर के बीच सतही हवा के मजबूत होने की उम्मीद है जिससे प्रदूषक कण छितरा सकते हैं और वायु गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।

इसने कहा,‘‘ इस अवधि में पश्चिमोत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के मजूबत होने की संभावना है,जिससे दिल्ली में स्थानीय स्तर पर उत्सर्जित प्रदूषण साफ हो जाएगा और यह हवा के साथ दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में चला जाएगा और इससे वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सोमवार को दस दिशा निर्देश जारी किए जिनमें ट्रक के प्रवेश पर रोक, स्कूल तथा कॉलेज बंद करने, निर्माण कार्यों पर रोक आदि कदम शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए