लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 18, 2021 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 344 दर्ज किए जाने के साथ ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को एक्यूआई में बुधवार की तुलना में मामूली सुधार आया है, जो कल 375 था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रविवार तक वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं आएगा।

वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी देने वाले सीपीसीबी की ‘समीर ऐप’ के अनुसार, एक्यूआई बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे फरीदाबाद में 354, गाजियाबाद में 364, ग्रेटर नोएडा में 324, गुरुग्राम में 325 और नोएडा में 333 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को शहर में अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और धुंध छाए रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो बुधवार को 27.4 दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा