लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। शहर के 38 में से 18 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई। सरकारी एजेंसियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मोबाइल ऐप समीर के अनुसार मंगलवार की शाम शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 388 दर्ज किया गया जबकि सुबह में यह 361 था।

आनंद विहार (413), बवाना (412) अशोक विहार (407), चांदनी चौक (410), जहांगीरपुरी (424), पटपड़गंज (411) और विवेक विहार (426) केंद्रों पर एक्यूआई “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को 302, रविवार को 274, शनिवार को 251, शुक्रवार को 296, बृहस्पतिवार को 283 और बुधवार को 211 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र