लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बादल छाए रहने और धीमी हवा चलने से वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता और खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। इसके अलावा मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते प्रदूषकों को संग्रहित होने में मदद मिली।

शहर में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 रहा, जो बुधवार को 370 था।

पड़ोसी फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 428, गाजियाबाद में 347, ग्रेटर नोएडा में 356, गुरुग्राम में 377 और नोएडा में 408 रहा। इन सभी स्थानों में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान बादल छाए रहने के कारण 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

इससे पहले, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानीकर्ता ‘सफर’ के अनुसार हवा की गति बेहतर होने के बाद शुक्रवार से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। सफर ने अपने परामर्श में कहा कि तीन दिसंबर से, हवा द्वारा प्रदूषक तत्वों को छितराने में वृद्धि की संभावना है लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक के फिर भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह