लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 5, 2020 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और यहां हवा की गति धीमी होने की वजह से ‘स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों’ का जमाव हो रहा है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है क्योंकि हवा की गति तेज हो सकती है।

शनिवार की सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को औसत सूचकांक 341 था। बुधवार को यह आंकड़ा 373, मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था।

पड़ोसी शहरों गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 446, ग्रेटर नोएडा में 401, नोएडा में 406 में दर्ज किया गया जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि हवा की गति धीमी है जो स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों के जमने में मददगार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्वा हवाओं में नमी है जिससे प्रदूषक तत्वों का दूसरा स्तर भी बन रहा है। इन सभी कारकों की वजह से वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।’’

हालांकि सोनी ने कहा कि हवा के रफ्तार पकड़ने की वजह से सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार होकर यह गंभीर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि हवा की दिशा सोमवार तक उत्तर पश्चिम होने की वजह से न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है।

पश्चिम और उत्तरपश्चिमी हवाएं बर्फीले हिमालय से मैदानी इलाकों में बहती है। आईएमडी ने बताया कि अगले दो दिनों में आंशिक से मध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल