लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में, सुधार की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 26, 2020 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई और सरकारी एजेंसियों ने कहा कि हवा की गति बढ़ने के साथ इसमें सुधार की उम्मीद है।

शहर में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई बुधवार को 413, मंगलवार को 379 और सोमवार को 295 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए ‘वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली’ ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को सुधार हो सकता है।

एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को एक्यूआई “खराब” श्रेणी में जा सकता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ के अनुसार दिल्ली में वायु प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान बुधवार को महज दो प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह