लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ : सरकार

By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:04 IST

Open in App

चेन्नई, पांच नवंबर तमिलनाडु की राजधानी में दीपावली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। इस पर दीपावली के दिन से लेकर अगले दिन की सुबह तक नजर रखी गई है।

तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि पिछले साल की तुलना में चेन्नई के प्रदूषण में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चार नवंबर को सुबह छह बजे से लेकर आज सुबह छह बजे के बीच चेन्नई में औसत एक्यूआई 342 से 385 के बीच रहा है जो ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में आता है।

उसमें बताया गया है, “ चेन्नई शहर के सभी निगरानी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब पाया गया है।” ऐसा बहुत उच्च साक्षेप आर्द्रता और हवा की कम गति के कारण हुआ है व चेन्नई मे दीपावली पर एक्यूआई का स्तर बढ़ गया है।

इस साल दिवाली चार नवंबर को मनाई गई और उच्चतम न्यायालय ने सुबह छह से सात बजे और शाम सात से बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। वर्ष 2020 में चेन्नई में एक्यूआई 59 और 107 के बीच था जो मध्यम श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'', तथा 401 और 500 के बीच को ''गंभीर'' माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस