लाइव न्यूज़ :

एनसीआर के विभिन्न शहरों में वायु की गुणवत्ता फिर हुई खराब

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:34 IST

Open in App

नोएडा, 14 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न शहरों में बृहस्पतिवार को वायु की गुणवत्ता फिर से खराब हो गयी। क्षेत्र के पांच प्रमुख शहर ‘डार्क रेड जोन’ में पहुंच गए हैं, जो काफी भयावह स्थिति है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ग्रेटर नोएडा में 414, गाजियाबाद में 410 और नोएडा में 398 दर्ज किया गया।

ऐप के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद में एक्यूआई 425 और गुरुग्राम में 359 दर्ज किया गया। वहीं, बुलंदशहर में एक्यूआई 401, बागपत में 341, हापुड़ में 116 दर्ज किया गया।

प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर जनपद में अक्टूबर महीने से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है। नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ प्रदूषण विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू