लाइव न्यूज़ :

वायु गुणवत्ता समिति ने दिल्ली के लिए नए आदेश जारी किए, शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के लिए नए दिशा निर्देश जारी करते हुए केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति ने शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया और ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा देने की अनुमति दी।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह भी निर्देश दिया कि एनसीआर में ‘पाइप्ड नैचुरल गैस’ (पीएनजी) या अन्य स्वच्छ ईंधन पर न चल रही औद्योगिक इकाइयों को सोमवार से शुक्रवार तक एक दिन में केवल आठ घंटे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी और सप्ताहांत में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आयोग ने कहा, ‘‘एनसीआर में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान परीक्षाओं और प्रयोगों को छोड़कर अन्य उद्देश्यों के लिए बंद रहेंगे और केवल ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा।’’

उसने यह भी कहा कि उद्योगों पर पहले दिए उसके दिशा निर्देश जारी रहेंगे। इन निर्देशों के अनुसार, एनसीआर में अब भी अस्वीकृत ईंधनों का इस्तेमाल कर रहे सभी उद्योग तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएंगे। साथ ही एनसीआर राज्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार आपात सेवाओं को छोड़कर डीजल के इस्तेमाल पर कड़ा प्रतिबंध सुनिश्चित करेगी।

अपने नए दिशा निर्देशों में आयोग ने दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। केवल उन ट्रकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जो इलेक्ट्रिक है और जो सीएनजी पर चल रहे हैं। साथ ही आवश्यक सामान लेकर आ रहे ट्रकों को भी प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आयोग ने संबंधित राज्यों और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया कि इन निर्देशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां