लाइव न्यूज़ :

वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्र द्वारा वायु गुणवत्ता को लेकर गठित आयोग सीएक्यूएम ने शुक्रवार को क्षेत्र में जहरीली हवा को देखते हुए दिल्ली व आसपास के इलाकों में निर्माण तथा विध्वंस गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी।

हालांकि, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कुछ परियोजनाओं जैसे रेलवे, हवाई अड्डे, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रतिबंध से छूट दी है।

आयोग ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ''दिल्ली-एनसीआर में वर्तमान वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न क्षेत्रों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है जो वायु प्रदूषण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।''

आदेश में कहा गया है, ''विभिन्न अध्ययनों को ध्यान में रखते हुए, जो स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि एनसीआर में वायु प्रदूषण में निर्माण और विध्वंस का प्रमुख रूप से योगदान है, आयोग का विचार है कि उपरोक्त क्षेत्रों को छोड़कर, एनसीआर में अगले आदेश तक निर्माण व विध्वंस गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह