लाइव न्यूज़ :

भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने में हवाई शक्ति महत्वपूर्ण बनी रहेगी : वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने मंगलवार को कहा कि हवाई क्षेत्र में प्रभुत्व और नियंत्रण भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण बना रहेगा तथा भारत की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने से संबंधित कोई निर्णय इसकी जरूरतों के हिसाब से होना चाहिए, न कि विश्व में जो हुआ है, उसके आधार पर।

उनकी टिप्पणी परोक्ष रूप से महत्वाकांक्षी थिएटर कमान योजना से संबंधित थी।

एअर चीफ मार्शल ने इसके साथ ही सेना के तीनों अंगों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर कोई ‘‘सही समाधान’’ निकलने का विश्वास भी जताया और उल्लेख किया कि भविष्य की तरफ देखने का समय आ गया है।

उन्होंने एक अग्रणी थिंक टैंक में कहा कि हवाई क्षेत्र में प्रभुत्व और नियंत्रण भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण बना रहेगा।

वायुसेना प्रमुख ने विशिष्ट रूप से थिएटर कमान योजना का जिक्र किए बिना कहा, ‘‘जब तक आप हवाई क्षेत्र में दबदबा कायम नहीं करते तब तक आप सफल अभियान नहीं चला सकते और यह जमीनी हकीकत होने के साथ ही किसी भी सफल अभियान की मूलभूत आवश्यकता भी है।’’

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत थिएटर कमान योजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें कम से कम छह नयी एकीकृत कमानों की परिकल्पना की गई है।

योजना के अनुरूप प्रत्येक थिएटर कमान में थलसेना, नौसेना और वायुसेना की इकाइयां शामिल होंगी तथा वे सभी एक अभियान कमांडर के अधीन किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एकल इकाई के रूप में काम करेंगी।

एअर चीफ मार्शल भदौरिया ने कहा, ‘‘यह समय है जब हम भविष्य की तरफ देखें। हमें यह नहीं देखना चाहिए कि विगत में विश्व में क्या हुआ है या क्या हो रहा है। हम अपने क्षेत्रों के बारे में जानते हैं और हम जानते हैं कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। हमें यह निर्णय करने की आवश्यकता है कि हम क्या करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे