लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण: यातायात पुलिस ने दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर, दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक परामर्श जारी कर आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रकों के 21 नवंबर तक शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जारी किए गए उपायों को संबंधित एजेंसियों और विभागों की ओर से सख्ती से लागू किया जाना है।

उन्होंने कहा कि उपायों में 21 नवंबर तक दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है जिसपर आगे समीक्षा की जानी है।

अधिकारी ने कहा कि सभी ट्रक यूनियन, मालिकों और ट्रकों के चालकों को सलाह दी जाती है कि वे 21 नवंबर तक दिल्ली की सीमाओं के बाहर गोदामों, परिवहन केंद्रों जैसे उपयुक्त स्थानों पर अपने वाहनों को खड़ा करने और रोकने के लिए अपने स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था करें और 21 नवंबर को सीएक्यूएम या दिल्ली सरकार इस बाबत आगे के आदेश जारी करेगी।

उन्होंने एनसीआर के पड़ोसी शहरों के पुलिस अधिकारियों से उन ट्रकों के लिए मार्ग बदलने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है, जिन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति है जिससे सीमा पर जाम से बचा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वालों और पुराने वाहनों को चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है और इसके लिए 170 स्थानों पर टीमों को तैनात किया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर राज्य सरकार की शीतकालीन कार्य योजना को लागू करने के लिए कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि वे लोगों से लेन में गाड़ी चलाने का आग्रह कर रहे हैं ताकि यातायात जाम कम हो सके और इसका उल्लंघन करने वालों का चालान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गूगल मैप का इस्तेमाल उन इलाकों का पता लगने के लिए किया जा रहा है जहां जाम लगा है और शहर के 77 विशिष्ट गलियारों से जाम कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह