लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में एनसीआर के चार जिलों में वायु प्रदूषण की स्थिति बदतर, स्कूल बंद

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 नवंबर हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले चार जिलों -गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत तथा झज्जर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते रविवार को 17 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने, कर्मचारियों के घर से काम करने और सभी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने सहित विभिन्न उपायों की घोषणा की।

इन चार जिलों में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार ये दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

इससे एक दिन पहले, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने प्रदूषण संकट से निपटने के लिए इसी तरह के उपायों की घोषणा की थी।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के आसपास हरियाणा के जिलों में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने सभी स्कूल 17 नवंबर तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वेच्छा से इन चार जिलों - गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर- में तत्काल प्रभाव से कई उपाय कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सभी प्रकार के निर्माण और विकास गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। निर्माण गतिविधियों में उपयोग होने वाले मशीनीकृत स्टोन क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट बंद रहेंगे तथा नगर निकायों द्वारा कचरा जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर प्रतिबंध होगा तथा सड़कों की मैन्युअल सफाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे