लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहर फिर रेड जोन में पहुंचे

By भाषा | Updated: December 18, 2020 11:29 IST

Open in App

नोएडा, 18 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के चार प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति शुक्रवार को काफी खराब रही। बुलंदशहर, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता का स्तर सबसे ज्यादा खराब रहा।

प्रदूषण सूचकांक ऐप समीर के अनुसार शुक्रवार को गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 326 दर्ज की गई, बुलंदशहर में 340 तथा में ग्रेटर नोएडा 326 दर्ज की गई।

ऐप के अनुसार नोएडा में एक्यूआई 315 दर्ज की गई, दिल्ली में एक्यूआई 301, बागपत में 268, हापुड़ में 103, फरीदाबाद में 222, गुरुग्राम में 243, आगरा में 158, बल्लभगढ़ में 117, भिवानी में 141, मेरठ में वायु गुणवत्ता का स्तर 309 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण में काफी कमी आई थी और यहां के ज्यादातर शहर यलो और ऑरेंज जोन में आ गए थे जबकि शुक्रवार को यहां के प्रमुख शहर रेड जोन में आ गए। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जनपद में अक्टूबर माह से ग्रेप लागू है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले और वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे