लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण : दिल्ली ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से शहर के 100 क्रांसिंग पर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज आईटीओ क्रासिंग पर पहुंचे और लोगों से इस अभियान में साथ देने और प्रदूषण से निपटने में मददगार बनने की अपील की।

यह अभियान 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 18 नवंबर को समाप्त होना था, लेकिन शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार से इसके दूसरे चरण की शुरुआत का फैसला लिया।

राय ने कहा कि विभिन्न अनुसंधानों में यह बात सामने आयी है कि दिल्ली में 30 फीसदी प्रदूषण आंतरिक स्रोतों से होता है और वाहनों से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी इसमें सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि रोजाना एक व्यक्ति औसतन दिन भर में यातायात जाम और क्रासिंग आदि पर 20 से 25 मिनट तक ईंधन जलाता है।

आईटीओ क्रांसिग (चौराहे) पर पत्रकारों से बातचीत में राय ने कहा, ‘‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का मुख्य लक्ष्य शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। हमने इस अभियान को 15 दिन और, तीन दिसंबर तक जारी रखने का फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र