लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण: दिल्ली ने ट्रक के प्रवेश पर प्रतिबंध को बढ़ाया, निर्माण कार्य पर लगी पांबदी हटाई गई

By भाषा | Updated: November 21, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव के मद्देनजर रविवार को गैर-जरूरी सामानों वाले ट्रक के शहर में प्रवेश पर प्रतिंबध को विस्तार दिया जबकि उसके कर्मचारियों को 26 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) जारी रखने का आदेश दिया।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में निर्माण कार्य और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के मुताबिक, अगले आदेश तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

पर्यावरण विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, ''बेहद खराब वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए और वाहनों से होने वाले व्यापक प्रदूषण, खासकर जब वायु की गुणवत्ता बहुत खराब है, के मद्देनजर यह महसूस किया जाता है कि दिल्ली में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध को और बढ़ाने की आवश्यकता है।''

इसमें कहा गया, '' दिल्ली में आवश्यक सामग्री लाने वाले ट्रक के अलावा अन्य ट्रक के प्रवेश को 26 नवंबर तक रोका जाए।''

आदेश के मुताबिक, '' केवल आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कार्यालय को छोड़कर, दिल्ली सरकार/स्वायत्त संस्थान/निगमों के कार्यालय 26 नवंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी अधिकारी/कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा