लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण : दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों में कक्षाएं 29 नवंबर से फिर शुरू की जाएंगी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर वायु गुणवत्ता में ‘‘सुधार’’ के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष कक्षाएं तथा सरकारी दफ्तरों को 29 नवंबर से फिर शुरू करने का फैसला किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वायु प्रदूषण से निपटने के वास्ते लगाई गई पाबंदियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर केवल संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) संचालित वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों को 27 नवंबर से शहर में आने की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहनों के प्रवेश पर तीन दिसंबर तक रोक जारी रहेगी।

राय ने सरकारी कर्मचारियों से सार्वजनिक वाहनों के उपयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में निजी सीएनजी बसों को किराए पर लिया है। हमने सरकारी आवासीय कॉलोनियों जैसे गुलाबी बाग और निमरी कॉलोनी से कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए उनका इस्तेमाल करने का फैसला किया है।’’

सरकार अपने कर्मचारियों के लिए दिल्ली सचिवालय से आईटीओ और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के लिए शटल बस सेवा भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिवाली से पहले के दिनों जैसा हो गया है।’’

दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने, निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था और अपने कर्मचारियों को, वायु प्रदूषण तथा स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों से बचने के लिए घर से काम करने के लिए कहा था। दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में गैर-जरूरी सामान लाने-ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, पाबंदियों को और बढ़ा दिया था।

हवा की गुणवत्ता में सुधार और श्रमिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर लगी रोक सोमवार को हटा ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां