लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण : केंद्र ने एनसीआर में तैनात अपने कर्मियों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को कहा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केंद्र ने वायु प्रदूषण के मौजूदा स्तर का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तैनात अपने सभी कर्मचारियों को कार्यालय आने-जाने के लिए जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में यह बात कही।

केंद्र सरकार के विभागों को जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कर्मचारी निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं, तो उन्हें यह सलाह दी जाती है कि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने के लिए वे वाहनों को ‘पूल’ करें।

कार्मिक मंत्रालय ने सभी कर्मचारियों को कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने और हर समय मास्क पहनने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए भी कहा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण के मौजूदा स्तर को देखते हुए, एनसीआर में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में तैनात सभी केंद्रीय कर्मचारियों को कार्यालयों आने-जाने के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे