लाइव न्यूज़ :

एयर मार्शल वी आर चौधरी होंगे नए वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर एयर मार्शल वी आर चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एयर मार्शल चौधरी फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख हैं।

मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''सरकार ने फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख के तौर पर सेवारत एयर मार्शल वी आर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के सेवानिवृत होने के बाद पदभार संभालेंगे। ''

चौधरी को शीर्ष पद पर नियुक्त करने में सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायुसेना की युद्धक शाखा में शामिल हुए थे। एक जुलाई को उन्होंने वायुसेना उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

वायुसेना का उप प्रमुख बनने से पहले वह पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे, जो संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के विभिन्न अन्य हिस्सों में भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा करता है।

लगभग 38 वर्षों के एक विशिष्ट करियर में उन्होंने भारतीय वायुसेना में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं।

उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग 29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों पर परिचालन उड़ान सहित 3,800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है। वह एक फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर थे और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली थी।

विभिन्न परिचालन मुद्दों के अलावा, एयर मार्शल चौधरी को सशस्त्र बलों के महत्वाकांक्षी थियेटर मॉडल से संबंधित मामलों को भी देखना होगा।

तीनों सेवाओं की क्षमताओं को एकीकृत करने और उनके संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए थिएटर कमांड की योजना बनाई जा रही है।

योजना के अनुसार थियेटर कमान में थलसेना, वायुसेना और नौसेना की इकाई होंगी और ये सभी विशेष भौगौलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एक संचालन कमांडर के तहत एक साथ काम करेंगी। फिलहाल सेना, नौसेना और वायुसेना की अलग-अलग कमान हैं।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तीनों सेवाओं के बीच और बेहतर समन्वय लाने और सैन्य कमानों के पुनर्गठन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ऐसी धारणाएं हैं कि भारतीय वायुसेना को थियेटर कमान कार्यक्रम को लेकर कुछ आपत्तियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर