लाइव न्यूज़ :

एयर मार्शल वी आर चौधरी होंगे नए वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर एयर मार्शल वी आर चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एयर मार्शल चौधरी फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख हैं।

मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''सरकार ने फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख के तौर पर सेवारत एयर मार्शल वी आर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के सेवानिवृत होने के बाद पदभार संभालेंगे। ''

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायुसेना की युद्धक शाखा में शामिल हुए थे। एक जुलाई को उन्होंने वायुसेना उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

वायुसेना का उप प्रमुख बनने से पहले वह पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे, जो संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के विभिन्न अन्य हिस्सों में भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा करता है।

लगभग 38 वर्षों के एक विशिष्ट करियर में उन्होंने भारतीय वायुसेना में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं।

उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग 29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों पर परिचालन उड़ान सहित 3,800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है। वह एक फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर थे और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए