लाइव न्यूज़ :

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून एयर मार्शल विवेक राम चौधरी, एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एयर मार्शल चौधरी वर्तमान में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने बताया कि एयर मार्शल अरोड़ा बुधवार को सेवा से सेवानिवृत्त हुए और एयर मार्शल चौधरी के बृहस्पतिवार को नयी जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुये थे ।

लगगभग 38 वर्षों के विशिष्ट करियर में, अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3,800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं