लाइव न्यूज़ :

एअर मार्शल संदीप सिंह ने वायुसेना उप-प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर एअर मार्शल संदीप सिंह ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के नए उप-प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

उन्होंने एअर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की जगह ली है जिन्होंने बृहस्पतिवार को वायुसेना के 27वें प्रमुख के रूप में कमान संभाली थी।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से प्रशिक्षण के बाद एअर मार्शल सिंह दिसंबर 1983 में वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल हुए थे। उनके पास विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाने का व्यापक अनुभव है। उनका उड़ान अनुभव 4,400 घंटे का है।

वायुसेना में अपनी लगभग 38 साल की सेवा के दौरान सिंह ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह विमान एवं परीक्षण प्रणाली प्रतिष्ठान का नेतृत्व भी कर चुके हैं जो अग्रिम मोर्चे का हवाई प्रतिष्ठान एवं अभियानगत उड़ान स्क्वाड्रन है।

बल के उप-प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वह दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के ‘एअर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ’ (एओसी-इन-सी) थे।

एअर मार्शल सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त अधिकारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू