लाइव न्यूज़ :

एयर मार्शल डीके पटनायक ने पूर्वी वायु कमान के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:52 IST

Open in App

शिलांग, तीन अक्टूबर एयर मार्शल दिलीप कुमार पटनायक ने रविवार को भारतीय वायु सेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

वायुसेना के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अब तक इस पद पर सेवा दे रहे एयर मार्शल अमित देव ने पश्चिमी कमान के कमांडिंग ऑफिसर इन-चीफ का पदभार संभाला है।

पटनायक आठ जून 1984 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल हुए थे । वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के पूर्व छात्र हैं।

उनके पास विभिन्न प्रकार के विमानों पर 2,500 घंटे से अधिक दुर्घटना-मुक्त उड़ान का अनुभव है। पटनायक ने कई अहम पदों पर कार्य किया है, जिसमें ‘फ्रंटलाइन फाइटर बेस’ की कमान, ‘चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑपरेशंस’ (वायु रक्षा) के सहायक और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के कमांडेंट के पद शामिल हैं।

नया कार्यभार संभालने से पहले, वह वायु सेना की मध्य कमान के मुख्यालय में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे