लाइव न्यूज़ :

एयर मार्शल अमित देव ने वायुसेना की पश्चिमी कमान का प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: October 2, 2021 01:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर एयर मार्शल अमित देव ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभाल लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र, देव को दिसंबर 1982 में भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में लड़ाकू विमान के पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था।

बयान में कहा गया है, ''एयर मार्शल अमित देव ... ने एक अक्टूबर को पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में कार्यभार संभाला।''

इसमें कहा गया है कि वर्तमान कार्यभार संभालने से पहले वह पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। देव को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लगभग 2,500 घंटे की अभियानगत उड़ान का अनुभव है।

भारतीय वायुसेना में लगभग 39 वर्षों की सेवा के दौरान देव कमान और स्टाफ में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

बयान के अनुसार, ''वह मिग-21 स्क्वाड्रन, फ्रंटलाइन एयर बेस, एयर डिफेंस डायरेक्शन सेंटर और ऑपरेशनल फाइटर बेस की कमान संभाली चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा