लाइव न्यूज़ :

बोनस ना मिलने से नाराज एअर इंडिया के ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारी हड़ताल पर, कई उड़ानें प्रभावित

By भाषा | Updated: November 8, 2018 15:56 IST

यह कंपनी देश में सभी हवाईअड्डों पर उड़ान के वक्त जमीन पर एअर इंडिया के विमानों के संचालन एवं सर्विसिंग से जुड़े काम और हवाईअड्डा टर्मिनल पर कामकाज देखती है। कंपनी में करीब 5,000 कर्मचारी हैं, जिनमें अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

Open in App

बोनस नहीं मिलने के कारण एअर इंडिया के विमानों के ग्राउंड हैंडलिंग संबंधी कामकाज देखने वाली अनुषंगी कंपनी एआईएटीएसएल के कर्मचारियों का एक वर्ग बृहस्पतिवार को अचानक हड़ताल पर चला गया, जिसके कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ।

एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि हड़ताल के कारण कम से कम 10 घरेलू एवं तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में तीन घंटे तक की देरी हुई।

एअर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) एअर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। यह कंपनी देश में सभी हवाईअड्डों पर उड़ान के वक्त जमीन पर एअर इंडिया के विमानों के संचालन एवं सर्विसिंग से जुड़े काम और हवाईअड्डा टर्मिनल पर कामकाज देखती है। कंपनी में करीब 5,000 कर्मचारी हैं, जिनमें अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दिवाली बोनस नहीं मिलने के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर एआईएटीएसएल के कुछ कर्मचारी बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात से ही हड़ताल पर चले गये हैं जिसके कारण उड़ान सेवाओं में बाधा आयी। ये सभी हालांकि अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी थे।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘आज सुबह तक तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा 10 घरेलू उड़ानों में देरी हुई। उड़ानों में करीब तीन घंटे की देरी हुई।’’ 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग का कामकाज देखने के लिये एअर इंडिया ने अपने स्थायी कर्मचारियों को सेवा में लगाया है। उन्होंने बताया, ‘‘मुद्दा सुलझाने लिये हड़तालरत कर्मचारियों और एआईएटीएसएल प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है।’’ 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया