लाइव न्यूज़ :

बिजनेस क्लास में चींटियां मिलने से एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान में देरी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान सोमवार को अपराह्न दो बजे यहां के आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना होने वाली थी, लेकिन बिजनेस क्लास में चींटियों का झुंड मिलने के कारण इसमें तीन घंटे से भी अधिक की देरी हुयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एआई-111 उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे से पूर्व निर्धारित समय अपराह्न दो बजे की जगह शाम में करीब पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले बिजनेस क्लास में चींटियां मिलीं।

एअर इंडिया ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘यह चींटियों का झुंड नहीं था और निश्चित रूप से निरस्त उड़ान नहीं थी।’’

हालांकि सूत्रों ने पुष्टि की कि लंदन के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले विमान की बिजनेस क्लास में बड़ी संख्या में चींटियां मिलीं।

उस विमान के स्थान पर दूसरे बोइंग 787-8 विमान का इस्तेमाल किया गया।

एअर इंडिया ने इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए पीटीआई के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

इसी तरह की एक घटना 27 मई को हुई थी जब अमेरिका के नेवार्क रवाना हुयी एअर इंडिया की उड़ान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा था। उस समय चालक दल के सदस्यों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के अंदर एक चमगादड़ को उड़ते देखा था।

पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी जानकारी दी और विमान को वापस लाया गया। विमान के उतरने के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया और अंदर कीटनाशक का छिड़काव किया गया जिससे चमगादड़ मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ