लाइव न्यूज़ :

बिजनेस क्लास में चीटियां मिलने से एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान में देरी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान सोमवार को अपराह्न दो बजे यहां के आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना होने वाली थी, लेकिन बिजनेस क्लास में चींटियों का झुंड मिलने के कारण इसमें तीन घंटे से भी अधिक की देरी हुयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एआई-111 उड़ान दिल्ली हवाईअड्डे से पूर्व निर्धारित समय अपराह्न दो बजे के बदले शाम में करीब पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले बिजनेस क्लास में चींटियां मिलीं।

उस विमान के स्थान पर दूसरे बोइंग 787-8 विमान को तैनात किया गया।

एयर इंडिया ने इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए पीटीआई के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

इसी तरह की एक घटना 27 मई को हुई थी जब अमेरिका में नेवार्क रवाना हुयी एयर इंडिया की उड़ान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा था। उस समय चालक दल के सदस्यों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के अंदर एक चमगादड़ को उड़ते देखा था।

पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी जानकारी दी और विमान को वापस लौटाया गया। विमान के उतरने के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया और अंदर में कीटनाशक का छिड़काव किया गया जिससे चमगादड़ मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए