लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने 10 दिनों में की 190 टन चिकित्सकीय उपकरणों की ढुलाई

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार मई एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 दिनों के दौरान उसके विमानों के जरिये अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और सिंगापुर से 190 टन से अधिक चिकित्सकीय उपकरणों को भारत लाया गया है।

एयर इंडिया ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

दरअसल, भारत इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह लहर का सामना कर रहा है जिसके कारण देश के कई राज्यों में दवाईयों, चिकित्सकीय उपकरणों, ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी हो गयी है।

एयर इंडिया की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक पिछले 10 दिनों के दौरान उसके विमानों ने दुनिया के कई हिस्सों से ऑक्सीजन सांद्रक, बाईपैप मशीनें और वेंटिलेटर समेत अन्य आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की ढुलाई की है।

एयर इंडिया के विमान अब तक हांगकांग, जर्मनी, अमेरिका, सिंगापुर, दुबई, लंदन तथा अन्य स्थानों से 190 टन से अधिक वजन के आठ हजार से अधिक चिकित्सकीय उपकरणों की ढुलाई की है जिसे देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जा रहा है।

एमेजॉन, टेमासेक संस्था, फिलीप्स, अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद समेत कई संगठन भारत को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एयर इंडिया के जरिये आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री भेज रहे हैं।

आने वाले दिनों में एयर इंडिया की ओर से कई देशों से चिकित्सकीय सामग्री लाने की योजना है।

गौरतलब है कि भारत में पिछले 15 दिनों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 50 लाख से अधिक नये मामले सामने आये हैं जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ को पार कर गयी है जबकि इस महामारी के कारण देश में अब तक 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं