लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया का फैसला, अमेरिका जाने वाले नहीं ले जा सकेंगे कास्मेटिक जैसे पाउडर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 13:23 IST

अमेरिका जाने वाले यात्री अब अपने हैंडबैग में चीनी, ग्राउंड काफी और कास्मेटिक जैसे पाउडर नहीं ले जा पाएं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: एअर इंडिया ने अपनी हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। खबर के अमुसार अमेरिका जाने वाले यात्री अब अपने  हैंडबैग में चीनी, ग्राउंड काफी और कास्मेटिक जैसे पाउडर नहीं ले जा पाएं। एयर इंडिया ने इस तरह के सभी सरीखे पदार्थ ले जाने पर रोक लगा दी है।

 इस बात की जानकारी विमान कंपनी के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्देश सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

 कहा गया है कि आतंकियों की तकनीक बदल जाने को लेकर पिछले महीने अमेरिकी आंतरिक सुरक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है।  वहीं, एअर इंडिया एक मात्र ऐसी भारतीय विमान कंपनी है जो दिल्ली और मुंबई से अमेरिका में न्यूयार्क, नेवार्क, शिकागो, वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को के लिए नन स्टाप विमान सेवा मुहैया कराती है। 

जबकि अमेरिका की यूनाइटेड एअरलाइंस दूसरी ऐसी कंपनी है जो दिल्ली और मुंबई से अमेरिकी शहरों के लिए विमान सेवा मुहैया कराती है। एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान कंपनी ने अपने विमानों में निर्देश का पालन करना शुरू कर दिया है। अब से कोई भी अमेरिका जाते हुए ग्राउंड काफी और कास्मेटिक जैसे पाउडर नहीं ले जा सकता है और अगर ले जाता है तो चैकिंग के दौरान ही उसको जमा कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :एयर इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया