लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया ने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए वरिष्ठ पायलट को फिर से किया नियुक्त

By भाषा | Updated: January 19, 2020 15:18 IST

एअर इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तरी क्षेत्र), पी एस नेगी ने इस मामले पर विशिष्ट प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘‘एअर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने जांच की और कैप्टन सचिन गुप्ता को दुराचार के आरोपों में दोषी पाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पिछले साल मई में निलंबित किए गए एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट को सेवा में बहाल कर दिया गया है। पायलट को आंतरिक समिति की जांच में दोषी पाया गया है।

महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पिछले साल मई में निलंबित किए गए एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट को सेवा में बहाल कर दिया गया है। हालांकि पायलट को आंतरिक समिति की जांच में दोषी पाया गया है और उस पर ‘‘भारी जुर्माना’’ लगाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि समिति ने कैप्टन सचिन गुप्ता पर ‘‘भारी जुर्माना’’ लगाया है। गुप्ता ने अब सजा के खिलाफ उच्च प्राधिकरण से अपील की है।एअर इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तरी क्षेत्र), पी एस नेगी ने इस मामले पर विशिष्ट प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘‘एअर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने जांच की और कैप्टन सचिन गुप्ता को दुराचार के आरोपों में दोषी पाया।उन्होंने बताया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई करने वाले प्राधिकरण ने कैप्टन सचिन गुप्ता पर कंपनी के सेवा नियम के तहत तत्काल ‘‘भारी जुर्माना’’ लगाया।उन्होंने बताया, ‘‘इन सेवा नियमों को ध्यान में रखते हुए, कैप्टन सचिन गुप्ता ने दी गई सजा के खिलाफ अब अगले उच्च प्राधिकरण/सीएमडी (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) के समक्ष अपील दायर की है। गुण-दोष के आधार पर उक्त अपील की जांच की जाएगी और योग्य अपीलीय प्राधिकारी उचित समय पर इस मामले पर विचार करेगा।’’एअर इंडिया के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया कि गुप्ता को अनुदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया