लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के विमान ने महज एक यात्री के साथ दुबई के लिए उड़ान भरी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय कारोबारी एस पी सिंह ओबरॉय उस समय हैरान रह गए जब अमृतसर से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान में इकोनोमी क्लास के टिकट से यात्रा करने के दौरान उन्होंने अपने आप को अकेला देखा।

एक अधिकारी ने बताया कि ओबरॉय बुधवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर अमृतसर से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान में इकलौते यात्री थे। दुबई जाने वाले इस विमान में उन्होंने तीन घंटे का सफर तय किया। ओबरॉय के पास गोल्डन वीजा है जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में 10 साल तक रहने की मंजूरी मिल गयी।

उड़ान के दौरान उन्होंने चालक दल के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। एयर इंडिया ने इस मामले पर बयान देने के ‘पीटीआई-भाषा’ के अनुरोध पर जवाब नहीं दिया। पिछले पांच हफ्तों में यह तीसरी बार है जब दुबई जाने वाले विमान में केवल एक ही यात्री मौजूद था।

मुंबई से दुबई जाने वाले एक विमान में 19 मई को 40 वर्षीय भावेश जावेरी नाम का ही इकलौता यात्री सवार था। तीन दिन बाद ओस्वाल्ड रोड्रिगेज नाम के एक अन्य शख्स ने एयर इंडिया के विमान में मुंबई से दुबई की यात्रा अकेले की थी।

महामारी से पहले अधिक मांग के कारण भारत से दुबई जाने वाले विमान में बहुत लोग उड़ान भरते थे। महामारी के बाद से इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बेहद कम हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन