लाइव न्यूज़ :

केरल में एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान क्रैश, दो हिस्सों में बंट गया विमान, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: August 7, 2020 21:40 IST

दुबई से भारतीय लोगों को लेकर लौट रही विमान केरल के कोझिकाड एयरपोर्ट रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें पायलट व को-पायलट के मौत की खबर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के इस विमान में करीब 184 से अधिक पैसेंजर सवार थे।दुबई से एयर इंडिया का यह विमान भारत लौटा था, रनवे पर उतरने के दौरान हादसा हुआ है।दुर्घटना में पायलट व को-पायलट समेत 10 लोगों के मौत की सूचना मिल रही है।

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एयर इंडिया का विमान रनवे पर क्रैश हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, क्रैश इतना भयानक था कि विमान दो हिस्से में बंट गया है। 

बता दें कि दुबई से विमान भारत आ रहा था। इस विमान में करीब 184 से अधिक पैसेंजर सवार थे। यह सभी लोग भारत आ रहे थे। इसके अलावा विमान में क्रू मेंबर और पायलट भी मौजूद थे। लगभग 190 लोगों को लेकर विमान केरल के कोझिकोड पहुंची थी, लेकिन यहां रनवे पर क्रैश होने की वह से इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों को मदद मुहैया कराया जा रहा है। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है। 

सूत्रों की मानें तो विमान रनवे से आगे निकल गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन, इस बारे में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।  

अमित शाह ने मौके पर एनडीआरएफ टीम पहुंचने के दिए संकेत-

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुखद दुर्घटना के बारे में जानने के बाद से मैं परेशान हूं। मैंने एनडीआरएफ को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है। 

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने कहा है कि मैंने पुलिस व फायर ब्रिगेड के लोगों को मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद करने के लिए कहा है। प्रशासन के लोग घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। रेसक्यू ऑफरेशन जारी है।

पायलट व को-पायलट की मौत 

बता दें कि इस घटना में मिल रही जानकारी के मुताबिक, पायलट व कोपायलट समेत करीब 10 लोगों के मौत की खबर अब तक सामने आ रही है। इस हादसे में करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

इस मामले में डीजीसीए ने कोझिकोड में एयर इंडिया के विमान हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :एयर इंडियाकेरलफ्लाइटदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos