एयर इंडिया के विमान से लंदन जा रहे थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 17:39 IST2025-06-12T17:35:23+5:302025-06-12T17:39:33+5:30

Plane Crash: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने कहा, ‘‘विजय रूपाणी एयर इंडिया के विमान से लंदन जा रहे थे।’’

Air India plane crash Full list passengers Ex-Gujarat CM Vijay Rupani among 169 Indians, 53 Britishers onboard | एयर इंडिया के विमान से लंदन जा रहे थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

photo-ani

Highlightsजानकारी लेने के लिए शहर के सदर अस्पताल जा रहा हूं।अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

अहमदाबादःगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लंदन जाने वाले एयर इंडिया के उस विमान में संभवत: सवार थे, जो बृहस्पतिवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने कहा, ‘‘विजय रूपाणी एयर इंडिया के विमान से लंदन जा रहे थे।’’ चूडासमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनके बारे में जानकारी लेने के लिए शहर के सदर अस्पताल जा रहा हूं।’’

  

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार की दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यहां एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मिला कर कुल 242 लोग सवार थे । हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

हृदय विदारक हादसा ; देश प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को हृदय विदारक आपदा बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये एक पोस्ट में कहा कि वह इस दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत व्यथित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह हृदय विदारक आपदा है।

मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।’’ लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न करीब 1:40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे और हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Web Title: Air India plane crash Full list passengers Ex-Gujarat CM Vijay Rupani among 169 Indians, 53 Britishers onboard

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे