लाइव न्यूज़ :

परीक्षण में दो बार नशे में पाया गया एयर इंडिया का पायलट, बर्खास्तगी चाहती है डीजीसीए

By भाषा | Updated: July 15, 2019 22:38 IST

उड्डयन नियामक डीजीसीए ने सोमवार को एयर इंडिया से उस पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा जो विमान उड़ान पूर्व होने वाले एल्कोहल परीक्षण में दो बार नशे में धुत्त पाए गए। पायलट की सेवा से बर्खास्तगी भी हो सकती है।

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई: उड्डयन नियामक डीजीसीए ने सोमवार को एयर इंडिया से उस पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा जो विमान उड़ान पूर्व होने वाले एल्कोहल परीक्षण में दो बार नशे में धुत्त पाए गए। पायलट की सेवा से बर्खास्तगी भी हो सकती है। इसकी हालिया घटना शनिवार को हुई जब वह ड्यूटी पर तो नहीं थे लेकिन उन्हें विमान के कॉकपिट में चालक दल के अतिरिक्त सदस्य के रूप में यात्रा करनी थी।

इस घटना के बाद, डीजीसीए ने सोमवार को ड्यूटी पर नहीं होने या छुट्टी पर होने के समय पायलट और विमान रखरखाव इंजीनियरों सहित एयरलाइन अधिकारियेां के कॉकपिट में यात्रा करने पर रोक लगा दी है। इससे पहले, कप्तान अजीत सिंह 21 अक्टूबर 2015 को नशे के परीक्षण में उस समय नाकाम रहे थे जब उन्हें गोवा हवाई अड्डे से एआई-660 से उड़ान भरनी थी।

शनिवार की घटना के बारे में डीजीसीए ने सोमवार को आदेश में कहा, ‘‘वह उड़ान पूर्व श्वांस परीक्षण में नशे में पाए गए।’’ सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया सिंह को शनिवार की घटना को लेकर तीन महीने के लिए पहले ही निलंबित कर चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव