लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया की यात्री ने ‘डेटा लीक’ को लेकर हर्जाना मांगा

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई एअर इंडिया की एक यात्री ने हाल ही में 45 लाख यात्रियों के निजी डेटा लीक होने के बाद एयरलाइन से हर्जाना मांगा है जिसमें उनका और उनके पति का डेटा भी शामिल था।

यात्री के वकील ने कहा कि रितिका हांडू ने रविवार को एअर इंडिया प्रबंधन को एक कानूनी नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने कहा है कि एयरलाइन ने उन्हें एक जून को इस ‘डेटा लीक’ के बारे में सूचित किया था।

यात्री ने इसे अपने ‘‘भूल जाने के अधिकार और सूचना संबंधी स्वायत्तता’’ का उल्लंघन बताते हुए 30 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है।

एअर इंडिया द्वारा भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि एअर इंडिया के यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता एसआईटीए ने इस साल फरवरी में एक परिष्कृत साइबर हमले का सामना किया था जिसके कारण दुनिया भर के 45 लाख यात्रियों का व्यक्तिगत डेटा लीक हो गया था जिसमें एअर इंडिया का यात्री डेटा भी शामिल था।

ईमेल में कहा गया था, ‘‘इस लीक में 26 अगस्त, 2011 और 20 फरवरी, 2021 के बीच पंजीकृत व्यक्तिगत डेटा शामिल था। इसमें नाम, जन्मतिथि, संपर्क जानकारी, पासपोर्ट जानकारी, टिकट की जानकारी, स्टार एलायंस और एयर इंडिया फ़्रीक्वेंट फ़्लायर डेटा (लेकिन कोई पासवर्ड डेटा प्रभावित नहीं हुआ था) और साथ ही क्रेडिट कार्ड डेटा था। हालांकि, इस तरह के डेटा के संबंध में सीवीवी या सीवीसी नंबर हमारे डेटा प्रोसेसर के पास नहीं हैं।’’

दिल्ली में पत्रकार के रूप में कार्यरत हांडू ने अपने नोटिस में एअर इंडिया पर ‘‘जानबूझकर व्यक्तिगत डेटा लीक करने और संवेदनशील जानकारी के उल्लंघन का’’ आरोप लगाया है।

अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे के जरिये भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘नोटिस पाने वाला (एअर इंडिया) मेरे मुवक्किल की संवेदनशील जानकारी और व्यक्तिगत डेटा को लीक करने का दोषी है।’’

नोटिस में कहा गया है, ‘‘मेरे मुवक्किल को आपके (नोटिस प्राप्त करने वाला) की हालिया सुरक्षा चूक के बारे में जानकर हैरानी हुई जिसके कारण बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत डेटा लीक हुआ जिसमें संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी और व्यक्तिगत डेटा शामिल है, जिससे मेरे मुवक्किल के व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग का खतरा है।’’

कंपनी की ‘कस्टमर केयर’ डेटा गोपनीयता नीति के अध्याय सात का उल्लेख करते हुए नोटिस में कहा गया है, ‘‘इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है सभी ग्राहक अपने डेटा या सूचना पर यथासंभव नियंत्रण रख सकते हैं, ताकि आपके रिकॉर्ड में व्यक्तिगत जानकारी को बदल सकें, अपवाद परिस्थितियों को छोड़कर जब कोई कानून और व्यवस्था का मुद्दा हो। अब जब मेरी मुवक्किल की व्यक्तिगत जानकारी पर कोई नियंत्रण नहीं है क्योंकि यह चोरी हो गयी है, यह मेरे मुवक्किल के गोपनीयता के अधिकार और भूल जाने के अधिकार का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग