लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने टिकट विंडो खोला, 4 मई से घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कर सकेंगे बुकिंग

By निखिल वर्मा | Updated: April 18, 2020 16:54 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उड़ानों के लिए रेलवे की यात्री सेवाएं भी बंद है.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान एयर इंडिया की विशेष उड़ानें संचालित हो रही हैंभारत में देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से शुरू हुआ है और यह 3 मई 2020 तक जारी रहेगा

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राहत की खबर है। एयर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू उड़ानों के लिए 4 मई 2020 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1 जून, 2020 से बुकिंग करने की अनुमति दी है। देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई को खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिये 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की थी जिसे बाद में बढ़ाकर उन्होंने तीन मई कर दिया। इसके मद्देनजर तीन मई तक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं। 

चार मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू करेंगे उड़ानें:  इंडिगो

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि वह चार मई से चरणबद्ध तरीके से अपनी उड़ानें शुरू करेगी। देश में लॉकडाउन (बंद) को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 अप्रैल) को राष्ट्र को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि 19 दिन और बढ़ाने की घोषणा की थी। इंडिगो का यह बयान प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद आया है। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हम पहले कम क्षमता के साथ परिचालन शुरू करेंगे। उसके बाद आने वाले महीनों में हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे। साथ ही चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी परिचालन शुरू किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा।’’

विस्तृत जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक साइट पर क्लिक करें.

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनएयर इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया