लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान की स्टॉकहोम में कराई गई आपात लैंडिंग, जानें वजह

By अंजली चौहान | Updated: February 22, 2023 11:05 IST

गौरतलब है कि विमान को एयरपोर्ट पर उतारे जाने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार कर विमान की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के नेवार्क-दिल्ली विमान को स्टॉकहोम किया गया डायवर्ट विमान के इंजन में तेल रिसाव के कारण विमान की कराई गई इंमरजेंसी लैंडिंग 300 यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया है

नई दिल्ली:एयर इंडिया का विमान नेवार्क-दिल्ली (AI106) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 300 यात्रियों से भरे विमान को बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर उस वक्त आपातकालीन  लैंडिंग करानी पड़ी, जब विमान में अचानक खराबी दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि, लैंडिंग आराम से हो गई और सभी यात्री सुरक्षित है। 

हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

गौरतलब है कि विमान के लैंडिंग के लिए स्वीडन एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार कर विमान की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, बोइंग 77-300ईआर विमान से संचालित उड़ान को डायवर्ट इसलिए किया गया क्योंकि विमान के इंजन में तेल का रिसाव हो गया रहा था। 

इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में दमकल विभाग की गाड़ियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की घटना से निपटा जा सके। नागारिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेल रिसाव के बाद इंजन बंद कर दिया गया और बाद में विमान स्टॉकहोम में सुरक्षित उतारा गया है। अधिकारी ने बताया कि जमीनी निरीक्षण के बाद विमान फिर से विमान भरने के लिए तैयार हो जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले सोमवार को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन में डायवर्ट किया गया था। उस समय विमान में करीब 350 यात्री सवार थे। यह न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान थी। 

टॅग्स :एयर इंडियाUSदिल्लीहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी