लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने जारी किया स्पष्टीकरण, भारत सरकार के निर्देश के बाद शुरू की जाएंगी घरेलू उड़ाने

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2020 17:26 IST

एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें बताया कि भारत सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही फ्लाइट बुकिंग शुरू की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।एयर इंडिया ने बताया कि भारत सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही उड़ाई जाएंगी घरेलू उड़ाने

नई दिल्ली: घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने के संबंध में लेकर एयर इंडिया ने स्पष्टीकरण जारी किया है। अपने स्पष्टीकरण में एयर इंडिया ने बताया कि वर्तमान समय में फ्लाइट बुकिंग बंद है और भारत सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा। मालूम हो, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी बंद है, जिसके चलते बार-बार इन अफवाहों को हवा मिल रही है कि जल्द से जल्द फ्लाइट बुकिंग शुरू हो सकती है।

अपने स्पष्टीकरण में एयर इंडिया ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट बुकिंग वर्तमान में बंद है और भारत सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद फिर से शुरू होगी। एयरलाइन्स ने ये भी बताया कि व्हाट्सएप पर एयर इंडिया का एक आंतरिक ईमेल काफी तेजी से सर्क्युलेट हो रहा है। इस मेल में मौजूद कंटेंट को गलत समझा गया है और विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। ऐसे में बता दिया जाए कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर निर्णय लेना एयर इंडिया के दायरे में नहीं है।

दरअसल, देश में विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 19 मई से 2 जून तक एयर इंडिया विदेशी सैलानियों और भारतीयों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी। मगर न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अभी एयर इंडिया सिर्फ 'वंदे भारत मिशन' के तहत स्वदेश लौटे यात्रियों के लिए ही विशेष घरेलू उड़ानें संचालित करेगी। इससे ये पता चलता है कि फिलहाल के लिए घरेलू उड़ाने नहीं चलाई जाएंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया