लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर तीन घंटे देरी से विमान ने भरी उड़ान, एयर इंडिया ने दिए जांच के आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2019 15:04 IST

रविवार (15 सितंबर) को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में अचानक से एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी सामने आ गई थी, जिसकी चलते फ्लाइट 3 घंटे देरी से उड़ान भर सकी।

Open in App

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदएयर इंडिया की एक फ्लाइट से स्विट्जरलैंड से स्लोवेनिया दौरे पर जार रहे थे। इसी बीच फ्लाइट में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई और वह तीन घंटे देरी से उड़ान भर सकी। अब बताया जा रहा है कि एयर इंडिया ने इस घटना के संबंध पूर्ण जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समय आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के दौरे पर हैं।

बताया गया था कि रविवार (15 सितंबर) को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में अचानक से एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी सामने आ गई थी, जिसकी चलते फ्लाइट 3 घंटे देरी से उड़ान भर सकी। इससे पहले स्विट्जरलैंड दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से महज कुछ दिनों पहले यहां उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया और उम्मीद जतायी कि उनकी विरासत मानवजाति को जलवायु परिवर्तन से निपटने एवं पारिस्थितिकी का संरक्षण करने की प्रेरणा देगी। कोविंद ने यहां एक विशेष कार्यक्रम में गांधीजी की धरोहर को संजोने और उनके नाम पर एक चौराहे का नाम रखने पर विल्लेनुवी समुदाय को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा था कि गांधी जी ने साबरमती नदी के तट पर भारत में अपना पहला आश्रम बनाया। आज हमने उन्हें जिनेवा झील के तट पर ला दिया था। आपने उन्हें प्रकृति के समीप विशेष स्थान दिया और उन्हें अपने हृदय के समीप रखा। यह उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है जो प्रकृति से प्यार करता था और उसकी इतनी देखभाल करता था। बता दें कि कोविंद बृहस्पतिवार (12 सितंबर) को स्विट्जरलैंड पहुंचे। वह आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। 

टॅग्स :एयर इंडियारामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल