लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया की महिला पायलटों वाली उड़ान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 11:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु की लंबी सीधी उड़ान सोमवार को दक्षिणी राज्य में उतरी और इस उड़ान की सभी पायलट महिलाएं थीं।

विमान कंपनी एअर इंडिया ने शनिवार को कहा था कि किसी भी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित यह उड़ान सबसे लंबी वाणिज्यिक उड़ान होगी और हवा की गति के आधार पर 17 घंटे से ज्यादा समय लगेंगे।

दुनिया के विपरीत छोर पर स्थित दोनों शहरों के बीच की दूरी 13,993 किलोमीटर है और समय में भी 13.5 घंटे का फर्क है।

नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘यह खुशी और जश्न का समय है, भारतीय नागर विमानन की महिला पेशेवरों ने इतिहास रचा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पापागरी तन्मई, कैप्टन आकांक्षा सोनावरे और कैप्टन शिवानी को सैन फ्रांसिस्को से उत्तरी ध्रुव से होते हुए बेंगलुरु उतरने पर बहुत-बहुत बधाई।’’

एअर इडिया की उड़ान एआई176 ने अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को से शनिवार को रात में करीब साढ़े आठ बजे (स्थानीय समय अनुसार) उड़ान भरी थी और यह सोमवार को सुबह पौने चार बजे केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।

बोइंग 777-200 एलआर के इस विमान में आठ फर्स्ट क्लास, 35 बिजनेस क्लस, 195 इकॉनोमी क्लॉस समेत कुल 238 सीटें थी, इसके अलावा कॉकपिट में चार पायलट, चालक दल के 12 सदस्य भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित