संदिग्ध तकनीकी खामी की वजह से एअर इंडिया का विमान लौटा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:57 IST2021-09-24T15:57:09+5:302021-09-24T15:57:09+5:30

Air India flight returned due to suspected technical snag | संदिग्ध तकनीकी खामी की वजह से एअर इंडिया का विमान लौटा

संदिग्ध तकनीकी खामी की वजह से एअर इंडिया का विमान लौटा

चेन्नई, 24 सितंबर पोर्ट ब्लेयर जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान ‘संदिग्ध तकनीकी खामी’ की वजह से यहां लौट आया। हालांकि बाद में यह यात्रा फिर बहाल हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस विमान में कुल 115 यात्री सवार थे। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर रवाना हुआ लेकिन ‘संदिग्ध तकनीकी खामी की वजह से’ सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर लौट आया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ इंजीनियरों द्वारा जांच के बाद विमान फिर पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट पर रवाना हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Air India flight returned due to suspected technical snag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे