लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड विमान दुर्घटनाः एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, घायल 85 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी

By भाषा | Updated: August 12, 2020 16:56 IST

कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 85 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। इस हादसे में दोनों पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 85 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।इस हादसे में दोनों पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी।

नई दिल्ली: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 85 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोगों के साथ दुबई से पहुंचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाईअड्डे पर भारी बारिश के बीच हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो टुकड़े हो गए थे।

इस हादसे में दोनों पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बताया था कि 149 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें से 23 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों का इलाज कोझिकोड के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बयान मे कहा गया कि ठीक होने के बाद 85 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया की अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास बी 737 बेड़े का केवल एक ही विमान था।

एअरलाइन ने रविवार को बताया था कि 16 यात्रियों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :एयर इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है