लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खामी की वजह से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद लौटा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यहां से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह के लिए सोमवार सुबह उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद तकनीकी खामी के चलते हवाईअड्डे पर लौटा। विमान में 170 यात्री सवार थे।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य भी थे और यह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतरा। उन्होंने बताया कि शारजाह जाने के लिए यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था की गई। यात्रियों में छह शिशु भी शामिल थे।

हवाई अड्डा के एक अधिकारी के मुताबिक घटना सुबह सात बजे हुई।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि पायलटों ने उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खामी पाई और तुरंत तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र