लाइव न्यूज़ :

शीशे में दरार के कारण आपात स्थिति में तिरुवनंतपुरम में उतरा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान

By भाषा | Updated: July 31, 2021 12:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई सऊदी अरब के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शीशे में दरार पता चलने पर उसे शनिवार को आपात स्थिति में तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही पायलट ने शीशे में दरार देखने पर वापस तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया। इसके बाद आठ बजकर 50 मिनट पर आपात स्थिति में विमान हवाईअड्डे पर उतरा। कोविड-19 पाबंदी के कारण कुछ गंतव्यों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था और यह माल ढुलाई में लगा था। उन्होंने बताया कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य थे।

तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे के निदेशक सी वी रवींद्रन ने बताया कि पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यदि उड़ान पूर्व जांच में दरार का पता चला होता तो विमान ने उड़ान नहीं भरी होती और इसलिए उड़ान के दौरान ही दरार आयी होगी। उन्होंने कहा कि इस विमान को 'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीय यात्रियों के साथ सऊदी अरब के दममान से वापस आना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?