लाइव न्यूज़ :

शीशे में दरार आने के कारण आपात स्थिति में उतरा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए शनिवार को उड़ान भरने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शीशे में दरार का पता चलने पर आपात स्थिति में यहां पर उतरना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही पायलट ने विमान के शीशे में दरार देखने पर तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया। इसके बाद आठ बजकर 50 मिनट पर आपात स्थिति में विमान हवाईअड्डे पर उतरा।

कोविड-19 पाबंदी के कारण कुछ गंतव्य स्थानों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था और यह माल ढुलाई कर रहा था और उसमें चालक दल के आठ सदस्य थे।

तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे के निदेशक सी वी रवींद्रन ने बताया कि पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यदि उड़ान पूर्व जांच में ही दरार का पता चला होता तो विमान ने उड़ान नहीं भरी होती और इसलिए उड़ान के दौरान ही दरार आयी होगी। उन्होंने कहा कि इस विमान को 'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीय यात्रियों के साथ सऊदी अरब के दम्माम से वापस आना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन