लाइव न्यूज़ :

कुवैत जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान एहतियातन करीपुर हवाईअड्डे पर उतारा गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 13:07 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), नौ अप्रैल कुवैत जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईए) के एक विमान को शुक्रवार सुबह करीपुर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस हवाईअड्डे पर उतारा गया। हवाईअड्डा के सूत्रों ने बताया कि सामान रखने वाले स्थान पर आग लगने की सूचना देने वाला ‘अलार्म’ बजने के बाद ‘‘एहतियाती तौर’’ पर यह कदम उठाया गया।

विमान में 17 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक मोहम्मद शाहिद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विमान IX 393 में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

विमान ने सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और नौ बजकर 11 मिनट पर वह सुरक्षित उतर गया।

एआइई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ‘अलार्म बजने के बाद पायलट ने लौटने का फैसला किया और विमान को सुरक्षित तरीके से हवाईअड्डे पर उतारा गया। बाद में जांच में पता चला कि ‘अलार्म’ गलती से बजा था।

सूत्रों ने बताया कि विमान की जांच जारी है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो