लाइव न्यूज़ :

सोने की तस्करी में एअर इंडिया के कर्मचारी गिरफ्तार: सीमा शुल्क अधिकारी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर एअर इंडिया के चालक दल के एक सदस्य और एक कैटरिंग (खान-पान सेवा) कर्मचारी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 72.46 लाख रुपये के सोने की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार रविवार को लंदन से लौटे एक विमान के चालक दल ने सीमा शुल्क अधिकारियों को देखने के बाद विमान के अंदर सोने को छिपा दिया था।

सीमा शुल्क द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने बाद में कैटरिंग कंपनी एम/एस एंबेसडर स्काई शेफ के कर्मचारी को पकड़ा और एअर इंडिया कर्मचारी और कैटरिंग कंपनी के कर्मचारियों के बीच बातचीत के आधार पर विमान से चांदी का पानी चढ़ाए सोने के चार कड़े बरामद किए ।

इसमें कहा गया कि बरामद सोने का कुल वजन 1.667 किलो है, जिसकी कीमत 72.47 लाख रुपये है।

बयान के अनुसार सोना जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान के मुताबिक, “इसके अलावा दोनों व्यक्तियों ने लंदन से भारत में तीन दिसंबर, 2020 को 1.5 किलो सोने की तस्करी में अपनी भूमिका स्वीकार की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र